संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति के सदस्य और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब का पांच दिवसीय दौरा पूरा किया। यह दौरा 24 से 28 फरवरी तक चला। डॉ. सोलंकी ने बताया कि वे भारत सरकार के 18 से अधिक मंत्रालयों के कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इन कार्यालयों में हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इससे पहले डॉ. सोलंकी झारखंड, उड़ीसा, असम, कर्नाटक और केरल राज्यों का दौरा कर चुके हैं। वहां भी उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। शासकीय विभागों में हिंदी भाषा के प्रमुख उपयोग को लेकर समीक्षा की। Post navigation 8 महीने से पीएफ नहीं मिला, गड़बड़ी का आरोप:सीएम राइज स्कूल के बस ड्राइवर-कंडक्टर बोले- चार दिन बाद हड़ताल करेंगे अशोकनगर में गांजे की अवैध खेती:खेत से 2.80 लाख का गांजा जब्त, किसान गिरफ्तार