देवास में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गोवंश संरक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं ने खेड़ापति मंदिर के सामने तहसीलदार सपना शर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन की मुख्य मांग गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की है। कार्यकर्ताओं ने मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ को भी ज्ञापन अर्पित किया। उन्होंने भोलेनाथ से गोवंश की रक्षा और शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख रमेश कौशल ने बताया कि देश में बड़े पैमाने पर गो तस्करी हो रही है। उन्होंने गौहत्या और नंदी की हत्या पर चिंता जताई। विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा विभाग की ओर से इन गतिविधियों को रोकने की मांग की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation इंदौर के श्रद्धालुओं की ओंकारेश्वर में अनूठी पहल:छह हजार महिलाओं ने मां नर्मदा को चढ़ाई एक हजार मीटर लंबी चुनरी, 101 बसों से की यात्रा शहडोल की बंद फैक्ट्री से चोरी करने वाले पकड़ाए:6 लाख के सामान के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार; दूधी जंगल से माल जब्त