आउटर रिंग रोड के विरोध सहित अपनी कई मांगों को लेकर गुरुवार से इंदौर में शुरू हुआ भारतीय किसान संघ का किसान आंदोलन 24 घंटों में स्थगित हो गया। दरअसल, धरना शुरू होने के बाद अलग-अलग दौर में प्रशासन और किसान नेताओं में चर्चाओं का दौर चलता रहा। रात को किसानों ने दाल-बाटी बनाकर पार्टी भी मनाई। फिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक हुई, जिसमें ज्वाइंट सर्वे को तत्काल बंद करने सहित अन्य शर्तों पर किसान माने और अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थगित कर दिया। गुरुवार को भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन शुरू किया था। किसानों की मांगों के चलते प्रशासन की ओर से एडीएम रोशन राय ने संघ के संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी के साथ बातचीत शुरू की। भारतीय किसान संघ से संभाग अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार, जिला मंत्री महेश राठौर, जिला प्रचार प्रमुख राहुल मालवीया, महानगर अध्यक्ष दिलीप मुकाती, महानगर मंत्री वरदराज राव ने प्रशासन से मांगे रखी और कई तर्क-वितर्क हुए। इन शर्तों पर माने किसान Post navigation ‘My personal belief’: Shivakumar defends attending Sadhguru’s event amid inter-party criticism मोरटक्का में राखड़ से भरा डंपर पलटा:अमावस्या पर इंदौर हाईवे जाम; रेलवे ठेकेदार ने खोद रखा रास्ता, इस महीने में दूसरी घटना