फिरोजपुर से सिवनी के बीच चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस के नंबर और समय में बदलाव किया गया है। कल (1 मार्च) से यह ट्रेन नए नंबरों के साथ संचालित होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अनुसार, वर्तमान में गाड़ी क्रमांक 14624/14623 के रूप में चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस अब 20424/20423 नंबर से संचालित होगी। नई समय सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर से सुबह 4:10 बजे रवाना होकर छिंदवाड़ा सुबह 5:05 बजे पहुंचेगी और वहां से 5:15 बजे प्रस्थान कर सिवनी 6:20 बजे पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20423 सिवनी से सुबह 8:20 बजे चलकर 9:20 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी और वहां से 9:50 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना होगी।