सिंगरौली नगर निगम ने शुक्रवार से शनिवार तक दो दिनों के लिए जलापूर्ति सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री बीपी उपाध्याय ने बताया कि ढोटी स्थित वाटर प्लांट के इंटेक वेल में रॉ वाटर पाइपलाइन में लीकेज की समस्या आई है। लीकेज की मरम्मत के लिए दो दिन तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। नगर निगम ने समस्या को दुरुस्त करने का कार्य तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है। नियमित जलापूर्ति रविवार से फिर शुरू हो जाएगी। नगर निगम क्षेत्र की आधी से अधिक आबादी नगर निगम की जलापूर्ति सेवा पर निर्भर है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान पानी का संचय कर लें। साथ ही पानी का अनावश्यक दुरुपयोग न करें। शुक्रवार और शनिवार को पानी की किल्लत के कारण लंबी कतारें देखने को मिल सकती हैं। Post navigation कल से पातालकोट एक्सप्रेस का नंबर बदलेगा:फिरोजपुर-सिवनी रूट पर नए समय से चलेगी ट्रेन जब 12 साल बड़ी अमृता सिंह संग सैफ की शादी की बात जान रोने लगी थीं शर्मिला टैगोर, बेटे को कहा था- ‘तुमने मुझे बहुत दुख पहुंचाया’