सतना में कुंभ यात्रियों के लिए लगाए गए सेवा शिविर को लेकर हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कोठी नगर परिषद की सीएमओ पूजा द्विवेदी ने अपने बयान से सभी को चौंका दिया है। पहले जहां उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी पर अभद्रता, धमकी और हमले की कोशिश का आरोप लगाया था, वहीं अब उन्होंने इसे महज “सामान्य बहस” करार दिया है। विवाद तब बढ़ा जब सेवा शिविर में लगाए गए टेंट के बीच सीएमओ ने पानी का टैंकर खड़ा करा दिया। यह टेंट दो गुटों से जुड़े थे- एक सांसद गणेश सिंह के समर्थकों का और दूसरा राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के समर्थकों का। इसी बात पर भाजपा मंडल अध्यक्ष और सीएमओ के बीच बहस हो गई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा। अब सीएमओ ने कहा है कि यह बहस अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। इस बयान से पूरे मामले ने यू-टर्न ले लिया है, क्योंकि पहले उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है। वे इसे भाजपा की आंतरिक गुटबाजी का नतीजा मान रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि एक ही पार्टी के दो नेताओं के समर्थक अलग-अलग टेंट लगाकर सेवा कार्य क्यों कर रहे हैं। Post navigation इंदौर में सोने-चांदी में गिरावट आई:डॉलर की मजबूती से सोना 1050 और चांदी 700 रुपए सस्ता, जानें नए रेट प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सरकार के प्रयास:बनाई जा रहीं 50 हाईटेक नर्सरी; अधिक दाम देने वाली फसलों को किया जाएगा प्रोत्साहित