मध्यप्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना ने बात रखी। उन्होंने बताया किसान कल्याण मिशन के तहत खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विकास बोर्ड, कृषि कल्याण मिशन, मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना, रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना आदि किसानों के लिए मददगार हैं। कृषि उत्पादन में निरंतर अग्रणी प्रदेश सात बार कृषि कर्मण अवॉर्ड प्राप्त कर चुका है। उन्होंने बताया प्रदेश में 50 हाइटेक नर्सरी बनाई जा रही हैं। इनके कुशल प्रबंधन के लिए ई-नर्सरी पोर्टल भी तैयार किया गया है। देश में पहली बार राज्य सरकार ने सोयाबीन का 4 हजार 892 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर उपार्जन करने का निर्णय लिया। लगभग 2 लाख किसानों से प्रदेश में पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का उपार्जन कर 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि का भुगतान किया गया। किसानों के लिए हितकारी बन रहीं योजनाएं Post navigation सेवा शिविर विवाद में कोठी सीएमओ का यू-टर्न:एक दिन पहले लगाए हमले के आरोप, अब कहा- सामान्य बहस थी जंगल में आग से बचाव के लिए नई पहल:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी ग्रामीणों को दे हे जागरूकता का संदेश