बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल को आग से बचाने के लिए प्रबंधन ने अनूठी पहल की है। अधिकारी अब सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं। गर्मी के मौसम में जंगल में आग की घटनाएं बड़ी चुनौती बनती हैं। इसे देखते हुए ताला परिक्षेत्र की अधिकारी पुष्पा सिंह ने ग्राम घघौड, महामन, गोहड़ी और ताला के निवासियों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर आग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। विशेष रूप से महुआ बीनने वालों को समझाया गया कि पेड़ के नीचे आग जलाने के बाद उसे पूरी तरह बुझाकर ही जाएं। अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबर भी ग्रामीणों को दिए हैं, ताकि आग की कोई घटना होने पर तुरंत सूचना दी जा सके। ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए अधिकारी रात में गांवों का दौरा कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकांश ग्रामीण सुबह से शाम तक मजदूरी पर जाते हैं। ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को सहयोग का आश्वासन दिया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन की यह पहल वन और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे न केवल जंगल को आग से बचाया जा सकेगा, बल्कि ग्रामीणों में भी जागरूकता बढ़ेगी। Post navigation प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सरकार के प्रयास:बनाई जा रहीं 50 हाईटेक नर्सरी; अधिक दाम देने वाली फसलों को किया जाएगा प्रोत्साहित लाइब्रेरियन ग्रेड द्वितीय एग्जाम की मॉडल ANSWER-KEY जारी:कल से 3 दिन ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे कैंडिडेट्स