बिलकिसगंज| महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को ही थाने स्थित शिव मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई थीं। मंदिर की पुताई और साज-सज्जा की गई। बुधवार सुबह से ही नगर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह सिलसिला रात तक जारी रहा। शिवालयों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप हुआ। भजन-कीर्तन भी किए गए। शाम को शिव बारात निकाली गई। रथ पर बच्चों को शिव-पार्वती के रूप में सजाया गया। बारात थाने के सामने स्थित शिव मंदिर से निकली और पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। आरती के बाद प्रसादी बांटी गई। Post navigation सैगुवां से इंदरगढ़ आया बुजुर्ग, बैठे-बैठे मौत NHM, संविदा में भी मातृत्व-पितृत्व अवकाश:32 हजार कर्मियों को फायदा, मातृत्व अवकाश 6 माह, पितृत्व 15 दिन का