मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत संविदाकर्मियों को भी मातृत्व-पितृत्व अवकाश मिलेगा। पहली बार ‘संविदा मानव संसाधन मैनुअल-2025’ लागू किया गया है। यह 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा। करीब 32 हजार संविदाकर्मियों को लाभ मिलेगा। मातृत्व अवकाश 6 माह व पितृत्व अवकाश 15 दिन का मिलेगा। हर साल अनुबंध नवीनीकरण के लिए शपथ पत्र नहीं देना होगा। नियमित कर्मचारियों के समान वेतन मिलेगा और विशेष अवकाश की सुविधा भी दी जाएगी। Post navigation शिव-पार्वती के रूप में बच्चों को सजाया India requires crucial structural reforms: IMF