भोपाल में सात दिन पहले आयकर विभाग ने राइस मिल संचालक की फैक्ट्री और होटल समेत चार ठिकानों पर सर्वे किया था। मामले में खुलासा हुआ है कि जिस कारोबारी के यहां सर्वे हुआ है उसने अपने एक कर्मचारी के नाम पर कम्पनी बनाई है। इस कम्पनी में छह से सात करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इस कम्पनी का कुल टर्न ओवर 180 करोड़ रुपए का है। आयकर विभाग राइस मिल संचालक के दुबई से लौटने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद उसके बयान के आधार पर निकलने वाली टैक्स चोरी की राशि में ब्याज और पेनल्टी की राशि भी जोड़ी जाएगी। आयकर विभाग ने 20 फरवरी को ताहिर अली की रायसेन रोड स्थित राइस मिल, मालवीय नगर स्थित सफायर ग्रुप के आफिस, अलार्क मार्केट स्थित आफिस और एयरपोर्ट रोड स्थित ठिकाने पर सर्वे की कार्यवाही शुरू की थी। सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लेकिन अब तक दुबई में मेले में शामिल होने गया राइस मिल संचालक ताहिर अली भोपाल नहीं लौटा है। आयकर विभाग ताहिर को समन जारी कर चुका है। बताया जाता है कि आयकर की जांच में यह बात भी सामने आई है कि कर्मचारी के नाम पर कम्पनी खोलने के साथ उसके द्वारा स्टॉक में भी गड़बड़ी की जाती रही है। जांच के दौरान स्टॉक कम पाया गया है। गौरतलब है कि इस सर्वे के दौरान अली के बेटे ने आयकर विभाग के अफसरों से टैक्स चोरी की दायरे में आने वाली रकम को लेकर कहा कि आय के स्त्रोत की जानकारी पिता ही दे सकते हैं जो दुबई में मेले में शामिल होने गए हैं। इसके बाद आयकर अफसरों को अली के दुबई से लौटने का इंतजार है। माना जा रहा है कि अली दुबई में लगे मेले में चावल के बिजनेस से संबंधित कारोबार में शामिल होने गया है। Post navigation जापान में भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार:राजयोगिनी रजनी दीदी ने साझा किए जापान की सेवाओं के अद्भुत अनुभव 3 साल के बच्चे पर स्ट्रीट डॉग ने किया हमला:चेहरे और गर्दन पर गंभीर घाव, छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर