इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह मंदिर होल्कर काल में प्राण प्रतिष्ठित हुआ था। मंदिर के पुजारी यतींद्र तिवारी ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक शुरू कर दिया। भक्तों ने विभिन्न पूजन सामग्री से भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को राजमहल की तरह सजाया गया। दोपहर के समय भगवान भोलेनाथ को राजसी दूल्हे के रूप में सजाया गया। देर रात तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तीन थानों की पुलिस और डीआरपी के अधिकारी एवं जवान तैनात रहे। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजन किया। Post navigation Gene Hackman dead at 95: Once tagged one of the most talented celebrity racers found dead at home alongside wife Betsy Arakawa कांग्रेस प्रभारी बोले-प्रभारी महीने में 5 दिन जिले में रहें:कांग्रेस विधायकों ने कहा- दो दिन से ज्यादा नहीं दे पाएंगे