शिवपुरी जिले में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मायापुर थाना पुलिस ने मृतक जयंत लोधी की पत्नी साक्षी, सास देशवती और चाचा ससुर राजाराम को यूपी के तालबेहट से पकड़ा है। इससे पहले 19 फरवरी को पुलिस मृतक के ससुर हेमराज लोधी को गिरफ्तार कर चुकी थी। मामला पिछले साल सितंबर का है। ग्राम दशेरिया के एक नाले के पास जयंत लोधी का नरकंकाल मिला था। मौके से मिले सुसाइड नोट में जयंत ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, एएसपी संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के निर्देशन में जांच चल रही थी। डीएनए रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धारा 108.3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर 27 फरवरी को बाकी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मृतक के पिता बबलू लोधी ने अपने बेटे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में कपड़ों और जूतों की पहचान से नरकंकाल की शिनाख्त जयंत के रूप में की गई थी। Post navigation विदिशा में मनाई गई चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि:भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, विधायक ने आजाद के जीवन के बारे में बताया इंदौर के समाज कार्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार:28 फरवरी को सीएसआर और समाज विकास के मुद्दे पर देशभर से आए 250 प्रतिनिधि रखेंगे विचार