इंदौर के समाज कार्य महाविद्यालय में 28 फरवरी को सीएसआर और सामाजिक विकास विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से 250 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सेमिनार का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव मुख्य अतिथि होंगे। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अजय वर्मा और पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष डॉ. गौतम कोठारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वरिष्ठ एचआर कंसल्टेंट अनिल मलिक मुख्य वक्ता होंगे। वे सीएसआर के माध्यम से सामाजिक विकास की संभावनाओं पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश से प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के तीन पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 1980 बैच के अनिल मलिक, 2002 बैच के आनंद बैरागी और 1992 बैच की ज्योत्स्ना सर्वाइकल शामिल हैं। अन्य सत्रों में किर्लोस्कर के मैनेजर प्रदीप तिवारी और राजेंद्र बंधु संबोधित करेंगे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि ग्रेसिम इंडस्ट्रीज नागदा के एचआर हेड सतीश सुवीर होंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेंद्र शर्मा और कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि 1990 से लेकर वर्तमान तक के छात्र इस सेमिनार में भाग लेंगे।