इंदौर के नेहरू स्टेडियम में चल रही 30वीं अखिल भारतीय मोयरा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। सेंट्रल जिमखाना क्लब द्वारा प्रकाश सोनकर व सुरेश ऐरन की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट में पहला मैच आदिवासी-ए और यूथ क्लब इंदौर के बीच खेला गया। आदिवासी-ए ने शानदार शुरुआत करते हुए मैच में दो गोल दागे। पहला गोल 10वें मिनट में अंशु मावी ने किया। इसके बाद 22वें मिनट में आकाश भामोर ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में यूथ क्लब ने वापसी की कोशिश की और 50वें मिनट में पन्ना ने एक गोल किया। लेकिन आदिवासी-ए की मजबूत रक्षा पंक्ति ने दूसरा गोल नहीं होने दिया और टीम 2-1 से विजयी रही। दूसरे मैच में चैलेंजर्स युनाइटेड ने यंग इंदौर रोड महू को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल पीयूष ने 19वें मिनट में किया। तीसरे मुकाबले में महू एकेडमी ने नेशनल क्लब महू को 1-0 से पराजित किया। चौथे मैच में एस.एफ. बायज ने इंदौर ब्लूज को आर्यन के 15वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत 1-0 से हराया। स्पर्धा संयोजक भारत मथुरावाला के अनुसार, मोयरा सरिया, खेल एवं युवक कल्याण विभाग मध्य प्रदेश और इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता में रोज रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। मैचों के दौरान पार्षद मृदुल अग्रवाल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। Post navigation इंदौर के समाज कार्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार:28 फरवरी को सीएसआर और समाज विकास के मुद्दे पर देशभर से आए 250 प्रतिनिधि रखेंगे विचार Sikandar Teaser Twitter Review: सलमान खान की ‘सिकंदर’ का टीजर देख फैंस ने पकड़ा माथा, बोले- ‘सालार की सस्ती कॉपी’