भिंड जिले के बरासो तीर्थ क्षेत्र में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जैन समाज के इस पवित्र स्थल को लगभग 1000 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा। इस विकास कार्य का शिलान्यास 16 मार्च को होगा। तीर्थ क्षेत्र में 414 फीट ऊंचा सुमेरु पर्वत बनेगा, जिसकी लागत लगभग 400 करोड़ रुपए होगी। तीर्थ क्षेत्र का विकास तपस्वी जैनाचार्य 108 सुबल सागर महाराज ने बताया कि बरासो तीर्थ क्षेत्र में 414 फीट ऊंचे सुमेरु पर्वत के अलावा अस्पताल, विद्यालय, गौशाला, धर्मशाला आदि का निर्माण भी किया जाएगा। इससे इस तीर्थ क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। 400 करोड़ के खर्च से बनेगा सुमेरु पर्वत सुमेरु पर्वत की चौड़ाई 171 फीट होगी। इस पर्वत को बनाने में लगभग 400 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। तीर्थ क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों पर 400 से 600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 10 मार्च से 14 मार्च तक बरासो तीर्थ क्षेत्र में पंचकल्याणक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 16 मार्च को सुमेरु पर्वत की आधारशिला रखी जाएगी। 1 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना आचार्य सुबल सागर महाराज ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। जिलाधीश संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव से तीर्थ क्षेत्र में पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के लिए बातचीत की गई है। जैन तीर्थ स्थल के विकास में देशभर के जैन समाज समेत अन्य समाजों और सरकार का सहयोग मिलने जा रहा है। तीर्थ क्षेत्र का महत्व जैन समाज के बरासो तीर्थ क्षेत्र में भगवान महावीर स्वामी का तीन बार समोशरण हुआ था। इसके बावजूद, यह तीर्थ क्षेत्र अभी तक विकास से वंचित था। अब जैन आचार्य 108 श्री सुबल सागर जी महाराज ने इस तीर्थ क्षेत्र को विकसित करने का बीड़ा उठाया है। Post navigation बेगमगंज में 62 लाख की चोरी का खुलासा:जेसीबी चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी पर 30 से ज्यादा मामले दर्ज बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के छात्र विदेश में कर सकेंगे रिसर्च:हांगकांग की बायोटेक कंपनी से विश्वविद्यालय ने किया अनुबंध