इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में पंचकुइया आश्रम स्थित प्राचीन विश्वेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में एक मुख्य शिवलिंग के साथ 12 शिवलिंग स्थापित हैं। मंदिर के महंत स्वामी राम गोपाल जी महाराज, नारायण अग्रवाल और पुजारी दिनेश शर्मा ने बताया कि चार पहर की पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान शिव का पंचामृत (घी, दूध, शहद, शक्कर और जल) अभिषेक किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से भक्तों को प्रसाद के रूप में 51 क्विंटल शाही फलियारी खिचड़ी का वितरण किया गया। महापर्व परी बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे और पूजा-अर्चना की।