इंदौर के जाल सभा गृह में कुमार गंधर्व की जन्म शताब्दी पर विशेष शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का पहला सत्र सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान प्रसिद्ध गायिका शोभा चौधरी ने अपने मधुर स्वरों से संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम रात 10 बजे तक विभिन्न रागों की प्रस्तुति के साथ जारी रहा। आयोजन के सचिव भुवनेश ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद कुमार गंधर्व की जन्म शताब्दी का आयोजन करने का शुभ अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इस तरह के आयोजनों के माध्यम से शास्त्रीय संगीत को देश के हर कोने तक पहुंचाना है।