भोपाल में महाशिवरात्रि पर जगह-जगह शिव अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। लालवानी प्रेस रोड पर अनिल मोटवानी ने भंडारे का आयोजन किया। जिसमें 11,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मोटवानी परिवार वर्षों से भंडारे का आयोजन कर रहा है। यहां भक्तों ने भगवान शिव की आरती में हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और जागृत हिंदू मंच के संरक्षक डॉ. दुर्गेश केसवानी ने भी भंडारे में शिरकत की। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बैरागढ़ के व्यापारी परिवारों ने भी बड़ी संख्या में भंडारे में हिस्सा लिया। डॉ. केसवानी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता का जिक्र करते हुए प्रदेश में विकास की गति को और तेज करने की कामना की।