मऊगंज जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसपी रसना ठाकुर ने दो थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर को मऊगंज पुलिस लाइन से नईगढ़ी थाने का प्रभारी बनाया गया है, वहीं नईगढ़ी थाने के मौजूदा प्रभारी उपनिरीक्षक गोविंद तिवारी को लौर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। स्थापना शाखा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमद और रवानगी का रोजनामचा रखने को कहा गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मऊगंज पुलिस प्रशासन का लक्ष्य जिले में अपराध पर अंकुश लगाना और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करना है। Post navigation छिंदवाड़ा में 549 कैदियों ने किया गंगा स्नान:महाशिवरात्रि पर प्रयागराज से लाए गए गंगाजल में डुबकी लगाई महाशिवरात्रि पर बालाघाट में निकली शोभायात्रा:40 किलो के मुकुट पहनकर शिव-हनुमान बने भक्त, भगवान की झांकियां दिखी