छिंदवाड़ा जिला जेल में महाकुंभ के समापन और महाशिवरात्रि के अवसर पर एक अनूठा आयोजन किया गया। जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए विशेष गंगाजल स्नान और शिव पूजा का आयोजन किया। जेल प्रशासन ने प्रयागराज से लाए गए पवित्र गंगाजल से कैदियों के लिए एक कृत्रिम कुंड का निर्माण करवाया। कुंड में त्रिवेणी संगम के जल को मंत्रोच्चारण के साथ मिलाया गया। 549 कैदियों ने किया स्नान जिला जेल के सहायक अधीक्षक आशीष मंजना ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कैदियों को महाकुंभ और महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर से वंचित न रखना था। जेल में बंद 549 पुरुष कैदियों ने इस पवित्र जल में स्नान किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कैदी वंचित न रहे महाकुंभ इसलिए करवाया गंगा स्नान सहायक अधीक्षक आशीष मंजना ने बताया कि डेढ़ सौ वर्ष में आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर छिंदवाड़ा में भी कैदियों का स्नान कराया गया ताकि कैदी इससे वंचित नहीं रहे। उनके परिवार द्वारा प्रयागराज से गंगाजल लाया गया था। पीतल के कलश में 5 लीटर गंगा जल भरकर पूजा अर्चना की गई और फिर जेल परिसर में बने कृत्रिम कुंड में मंत्रोच्चार के साथ गंगा जल मिलाया गया। फिर इसके बाद जेल के सभी पुरुष कैदियों ने बारी-बारी से गंगाजल में डुबकी लगाई। स्नान के बाद महाशिवरात्रि पर्व की भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई। इस पूजा में महिला पुरुष सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। Post navigation शिवपुरी में सरसों से भरा ट्रक पलटा:सड़क किनारे दुकान लगाकर बैठी मां और 4 साल की बेटी की मौत, ग्रामीणों ने हटाई बोरियां मऊगंज में थाना प्रभारी बदले:नईगढ़ी थाने की कमान जगदीश सिंह को, लौर थाने की जिम्मेदारी गोविंद तिवारी को