नरसिंहपुर जिले में बीते दस दिनों के भीतर दुष्कर्म की चार वारदातें हुईं हैं, जिनमें से दो मामलों में पीड़ित नाबालिग थीं, इनमें हत्या और हत्या के प्रयास जैसी घटनाएं भी शामिल हैं। बुधवार को सामने आए मामले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद उत्तर प्रदेश के एक युवक ने नरसिंहपुर आकर लॉज में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवक और लॉज संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी यूपी के आजमगढ़ का स्टेशनगंज थाना पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की की दोस्ती आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के मोहम्मद निहार (22) से हुई थी। युवक ने उसे भावनात्मक रूप से गुमराह कर अपने जाल में फंसा लिया और मिलने के बहाने नरसिंहपुर पहुंच गया। यहां उसने स्टेशन क्षेत्र स्थित गुरुदेव लॉज में एक कमरा किराए पर लिया और नाबालिग को वहां बुलाया। जब पीड़िता वहां पहुंची, तो युवक ने उसके साथ रेप किया। लॉज संचालक भी गिरफ्तार पीड़ित के परिजनों की शिकायत दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद निहार (22), निवासी अतरेट, जिला आजमगढ़ (UP) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि लॉज संचालक ने कमरे का किराया देने से पहले आरोपी से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं लिए थे। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए पुलिस ने लॉज संचालक संस्कार लूनावत को भी सह-आरोपी बनाया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर अपराध को लेकर पुलिस की चुप्पी सवालों के घेरे में है। न तो घटना की जानकारी सार्वजनिक की गई और न ही अन्य नाबालिगों को इस तरह के खतरों से सतर्क करने के लिए कोई निर्देश जारी किए गए। इससे पहले भी 10 फरवरी को हुए सामूहिक रेप और हत्या के प्रयास की घटना में पुलिस ने आरोपियों के नाम छिपाए थे। घटना एक हफ्ते पहले की बताया जा रहा है कि यह मामला 15-17 फरवरी के बीच का है, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब प्रदेश कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की। Post navigation इंदौर के कांटाफोड़ मनकामेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव:शिव-पार्वती की वरमाला और सात फेरे हुए, 27 फरवरी की सुबह होगी भस्मारती दतिया में बिजली मेंटेनेंस को लेकर अलर्ट:दोपहर 12:30 से शाम 5 बजे तक 9 इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी