इंदौर के नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर में पांच दिवसीय शिव विवाह एवं शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को मंदिर में शिव-पार्वती विवाह की भव्य झांकी सजाई गई है। इसमें वरमाला और सात फेरों सहित विवाह की सभी पारंपरिक रस्मों को दर्शाया गया है। बंगाल से आए 12 कलाकारों ने 11 दिनों की कड़ी मेहनत से यह आकर्षक झांकी तैयार की है। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु बिंदल, सुभाष बजरंग, टीकमचंद गर्ग और बी.के. गोयल ने बताया कि दोपहर 1 बजे भगवान को केसर जल से स्नान कराया गया। 27 फरवरी को महाकाल की तर्ज पर सुबह 5 बजे भस्मारती का आयोजन होगा। इससे पहले रात्रि 1:30 बजे से बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जाएगा। Post navigation दिनारा में अवैध शराब तस्करी मामले मे कार्रवाई:दतिया के आरोपी से 74 हजार की अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त, गिरफ्तार नरसिंहपुर में नाबालिग लड़की से रेप:यूपी के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की; आरोपी और लॉज मालिक गिरफ्तार