नरोत्तम का परिश्रम रंग लाया पीएम मोदी करेंगे दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन

डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले, जो मोदी जी कहते हैं, वो करके दिखाते हैं, बुंदेलखंड विकास की नई उड़ान पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं, और दतिया एयरपोर्ट इसका ताजा उदाहरण है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि बुंदेलखंड, जिसे कभी पिछड़ा इलाका माना जाता था, पीएम श्री मोदी के प्रयास से आज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। “दतिया एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा।एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल दतिया बल्कि आस-पास के जिलों के लोगों को भी अत्याधुनिक हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में भी आसानी होगी।

डॉ. मिश्रा ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया और कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है।
बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई 2025 को दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे इंदौर मेट्रो और सतना एयरपोर्ट का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे