नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी ऑफिस में वर्कर्स संग सुनी ‘मन की बात’ ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत कि दृढ़ता का प्रतीक दतिया स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे रविवार को पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 122वें एपिसोड को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुना इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि पूरे देशवासी प्रधानमंत्री के विचारों से पूर्णतः सहमत हैं और वर्तमान में आतंकवाद के खिलाफ जो राष्ट्रीय भावनाएं हैं, वे गुस्से से भरी होने के साथ-साथ संकल्पबद्ध और संयमित भी हैं। डॉ. मिश्रा ने विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सेनाओं द्वारा प्रदर्शित अद्वितीय साहस और शौर्य ने देशवासियों के मन में गर्व और आत्मविश्वास भर दिया है। यह ऑपरेशन अब दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ता और रणनीतिक क्षमता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि “हर भारतवासी का यह संकल्प है कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया जाएगा। हम सभी प्रधानमंत्री मोदी जी और भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।” कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत मे “भारत माता की जय” के नारों के सभागृह गूंज गया। Post navigation नरोत्तम का परिश्रम रंग लाया पीएम मोदी करेंगे दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन Appoint SHO’s As Per Rank IG Bhopal Abhay Singh directes SP