हरिनारायण चारी मिश्रा मप्र के असाधारण बेमिसाल IPS, बहादुरी और समर्पण के प्रतीक

मध्य प्रदेश कैडर के 2003 बैच के काबिल, स्मार्ट, रिलायबल, डेडीकेटेड और रिजल्ट ओरिएंटेड आईपीएस अफसर श्री हरिनारायण चारी मिश्रा इन दिनों गुंडे और बदमाशों के लिए काल बने हुए हैं। हाल यह हैं कि उनके डर से गुंडे और बदमाश शहर छोड़ कर भाग गए हैं। कोई नया गुंडा बन भी नहीं पा रहा है उनके नाम से थर थर कांपते है और जो पुराने गुंडे पनपे थे उनको तबाह करके सड़क पर ला दिया है।

प्रदेश के सुपरकॉप के नाम से प्रसिद्ध हरिनारायण चारी मिश्रा ने कई साहसिक अभियानों को अंजाम देकर अपनी पहचान बनाई, उनकी निडर छवि और कड़े फैसले उन्हें एक बहादुर और दृढ़निश्चयी अधिकारी के रूप में स्थापित करते हैं।

श्री हरिनारायण चारी मिश्रा की छवि एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जो अपराधियों को सबक सिखाने में विश्वास रखते हैं। युवाओं के बीच वे बेहद लोकप्रिय हैं, उनका जीवन पुलिस सेवा और फिटनेस का एक बेहतरीन उदाहरण है।

श्री हरिनारायण चारी मिश्रा ने भोपाल में अपराधियों के आतंक का खात्मा किया और उन्हें जनता के बीच एक नायक के रूप में स्थापित किया।
उन्होंने अपने अनुशासन और कठोर निर्णयों से पुलिस बल में अपनी अलग पहचान बनाई। प्रदेश में अलग अलग महानगरों में रहते हुए भी उन्होंने कई जघन्य अपराधों का पर्दाफाश किया।

भारत के असाधारण आईपीएस अधिकारी और कमिश्नर पुलिस भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्रा ने अपनी बहादुरी और समर्पण से प्रदेश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ मोर्चा लिया है।

सीपी भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्रा ने न केवल अपराधियों को कानून के शिकंजे में कसा, बल्कि जनता के दिलों में भी अपनी एक खास जगह बनाई है।

मध्यप्रदेश के जिस जिले में श्री हरिनारायण चारी मिश्रा पोस्टेड रहे, मानो गुंडों, माफियाओं की शामत आ गई हाल यह है, कि उनके चलाए फार्मूले पर न केवल मध्यप्रदेश में अमल किया, बल्कि अन्य प्रदेश भी उनके नक्शे कदम को फॉलो कर रहे हैं । गुंडों को खत्म करने का, माफिया राज को खत्म करने का, और जनता के बीच शांतिपूर्वक माहौल पैदा करने का उनका अलग ही अंदाज है।

कमिश्नर पुलिस भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्रा को मध्य प्रदेश सरकार के सबसे विश्वसनीय और ताकतवर आईपीएस ऑफिसर के रूप में जाना जाता हैं। जनता के बीच उनकी छवि बेहद सरल है 24 घंटे जनता उनसे मिल सकती है। एक कॉल में भी वे जनता की समस्या का हल करने के लिए तत्पर रहते हैं, और इसी के चलते भोपाल में सुशासन की एक अलग ही तस्वीर नजर आ रही है।

कमिश्नर पुलिस भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्रा बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से हैं। वे वहां अपनी स्कूली शिक्षा ले कर सिवान से बीएचयू आ गए। यहां से इतिहास विषय पर पोस्टग्रेजुएशन में टॉप किया। उसके बाद सिविल सर्विस की ओर कदम बढ़ा दिया और उनका आईपीएस में चयन हो गया। हरिनारायण चारी मिश्रा इकलौते अफसर हैं। जो किसी भी विषय पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं, दर्शन पर भी इनकी गहरी रुचि है, सरलता सहजता और बेदाग चरित्र ही इस अफसर की पहली पहचान है।