शाबाश रेलवे स्टेशन मप्र पुलिस, इटारसी से 2 वर्ष की अपहृत अबोध बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को जीआरपी पुलिस इटारसी ने 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माँ से मिलवाया आरोपी ने रेल्वे स्टेशन इटारसी से माँ की नींद का फायदा उठाकर किया था बच्ची का अपहरण जीआरपी थाना क्षेत्रांतर्गत ट्रेनों में यात्रा करने वाली अकेली महिला यात्रियों, वृद्धजनों एवं नाबालिक बालक बालिकाओं की सुरक्षापूर्वक यात्रा हेतु एमपी जीआरपी हेल्प एप का प्रचार प्रसार कर लगातार ट्रेनों में महिला संवाद एवं आपातकालीन स्थिति मे SOS बटन दबा कर जीआरपी कंट्रोल रूमों के माध्यम से तत्काल मदद पहुंचाने की व्यवस्था पर कार्य करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेल द्वारा समस्त रेल पुलिस थानों को निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में इटारसी थाना जीआरपी स्टाफ ने 02 वर्ष की अपहृत अबोध बालिका को 04 घंटे के भीतर दस्तयाब कर अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 28.03.25 को फरियादिया संतोषी ऊईके पति संतोष ऊड़के उम्र 35 साल लगभग नि० हनुमान मंदिर के पीछे खिरकिया थाना खिरकिया जिला हरदा (म०प्र०) जो विगत 5,6 वर्ष से इटारसी रेल्वे स्टेशन व उसके आस पास मांग कर अपना गुजारा करती है, को लेकर RPF उप निरी० पिंकी झारिया रेल्वे स्टेशन पोस्ट इटारसी थाना उपस्थित आयी। उप निरी० पिकी झारिया द्वारा मौखिक बताया की फरियादिया संतोषी ऊड़के की अबोध बालिका उम्र लगभग 2 साल रंग गोरा जो सफ़ेद नीले फूल वाली फ्राक पैरों में पायल एवं गले में सफेद मोती की माला पहनी हुई है रात में कोई व्यक्ति उठाकर ले जाने के बात बता रही है। जिस पर संतोषी ऊईके जी से मौखिक रूप से चर्चा की गई जिसने बताया कि दिनांक 27/03/25 को रात करीबन 10 बजे अपनी बच्ची नेहा उर्फ परी को लेकर प्लेटफार्म नं.1 महिला वेटिंग रूम के सामने सो गई थी, सुबह 6 बजे नींद खुलने पर देखा कि पास में सो रही फरियादिया की बच्ची नहीं थी, जिस पर फरियादिया की रिपोर्ट पर से तत्काल थाना हाजा में अपराध क्रमांक 251/25 धारा 137 बीएनएस अपहरण का अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबाद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी जीआरपी इटारसी द्वारा रेल्वे स्टेशन इटारसी में लगे सीसीटीवी कैमरों में दिख रहे अज्ञात आरोपी एवं अबोध बालिका की तलाश हेतु अपने नेतृत्व में अलग-अलग दिशाओं में टीम गठित कर रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, तभी तलाशी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति जबलपुर आउटर तरफ वासिंग एरिया के पास बनी नीली पानी की टंकी तरफ जाते दिखा है। सूचना पर फोर्स को एकत्रित कर रवाना किया गया तथा क्षेत्र की बारीकी से सर्चिग की गई जहां नीली पानी की टंकी के नीचे बेसमेंट एरिया में आरोपी अनिल पिता लखन लाल रघुवंशी उम्र 42 साल नि0 ग्राम कोठरा थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम अपने साथ अपहृत अबोध बालिका को लिए मिला। टीम ने बालिका को दस्तयाब कर मेडिकल परीक्षण कराया। बालिका के शरीर पर कोई चोट नहीं पायी गयी। माँ के समक्ष बालिका को पेश करने पर अबोध बालिका की पहचान की गयी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं बालिका को उसकी माँ के साथ शीघ्र CWC, नर्मदापुरम के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जाएगा। Post navigation हरिनारायण चारी मिश्रा मप्र के असाधारण बेमिसाल IPS, बहादुरी और समर्पण के प्रतीक दुर्गेश ने साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी डिग्री, स्वर्गीय पिता को की समर्पित