सॉलिड बॉडी, हाय नी मेरी मोटो और 36 फोन जैसे हरियाणवी गीतों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंजलि राघव एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह से जुड़ा है, जिन्होंने यूपी के लखनऊ में हुए एक इवेंट के दौरान अंजलि की कमर को छू लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक्ट्रेस अंजलि राघव परेशान हो उठी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो डालकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके कमर छूने से मैं खुद असहज महसूस कर रही थी, लेकिन कार्यक्रम में उनके फैंस के सामने मैं कुछ कहती तो कोई मेरी बात नहीं सुनता। बता दें कि मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली अंजलि हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। अजय हुड्डा, राजू पंजाबी, मासूम शर्मा जैसे सिंगर्स के साथ वे काम कर चुकी हें। बॉलीवुड फिल्म ‘तेवर’ राजस्थानी फिल्म ‘भरखमा’ में भी काम कर चुकी है। वर्तमान में वे भोजपुरी इंडस्ट्री एक्टिव थी, लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया है। एक्टिंग और डांसिंग का शौक रखने वाली अंजलि कभी इस फील्ड में आना ही नहीं चाहती थी। वे तो टीचर बनना चाहती थीं। मगर, पिता की अस्पताल में लगी आग में जलने से हुई मौत और कुछ अन्य घटनाओं से उन्हें अपने सपने को तोड़ना पड़ा। यह बात अंजलि ने एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। एमबीए की पढ़ाई करने वाली अंजलि कैसे फिल्म-म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी, क्या-क्या थीं वो घटनाएं, जिनके कारण टीचिंग का सपना तोड़ना पड़ा और कैसे अंजली ने खुद को साबित किया, पढ़िए उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें… एक्ट्रेस अंजलि राघव का म्यूजिक इंडस्ट्री में सफर… भोजपुरी एक्टर की हरकत पर अंजलि ने कही 4 अहम बातें… ——————– अंजलि राघव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणवी एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ी:बिहार के एक्टर ने गलत तरीके से कमर पर छुआ; बोलीं- हरियाणा होता तो पब्लिक जवाब देती हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर सरेआम भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने अंजलि की कमर छुई। जिससे वे काफी परेशान हुईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पवन सिंह अंजलि की कमर छूते दिख रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) Post navigation शैलेंद्र के पैरों के पास बैठते थे राज कपूर:कभी एक्टर के यहां ₹500 पर नौकरी शुरू की, फिल्म ‘तीसरी कसम’ के चलते कर्ज में डूबे अनुपम खेर चार लोगों के साथ चॉल में रहे:10 साल से किराये के घर में हैं, मां की खुशी के लिए शिमला में बनाया आशियाना