कटनी जिले के ग्राम पंचायत कन्हवारा में गुरुवार शाम लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन और जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत शामिल हुए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर यादव ने आश्वासन दिया कि वे सभी आवेदनों की समय-सीमा बैठक में स्वयं समीक्षा करेंगे। इन स्थानों पर भी सुनी जाएंगी समस्याएं जिला प्रशासन ने लोक सुनवाई का विस्तृत कैलेंडर जारी किया है। स्लीमनाबाद में 12 मार्च, विलायतकला में 20 मार्च, भैसवाही में 26 मार्च और खम्हरिया में 3 अप्रैल को कार्यक्रम होंगे। बड़गांव में 9 अप्रैल, पहाड़ी में 17 अप्रैल और सिहुडी में 24 अप्रैल को आयोजन होगा। मई माह में बरनमहगवां (1 मई), कारीतलाई (8 मई), अंतर्वेद (15 मई), मुहास (22 मई) और हीरापुर कौड़िया (28 मई) में लोक सुनवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को संवेदनशील और जनोन्मुखी प्रशासन प्रदान करना है। Post navigation महिला दिवस पर अग्रमंच का विशेष आयोजन:इंदौर में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं का किया सम्मान गुजरात-राजस्थान के साथ मिलकर विकसित करेंगे श्री कृष्ण पाथेय:विशेषज्ञ समिति की बैठक में बोले सीएम- भगवान की यात्रा का प्रमुख केन्द्र रहा है उज्जैन