टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का आगाज 24 अगस्त से हो गया है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, जिनके बीच पहले दिन ही झगड़ा शुरू हो गया है। दरअसल, इस सीजन में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हैं, लेकिन बिग बॉस हाउस में सिर्फ 15 ही पलंग दिए गए हैं। जब घरवालों से ये फैसला लेने के लिए कहा गया कि वो कौन सा एक कंटेस्टेंट होगा, जिसे बिस्तर न दिया जाए, तो हर कोई बिस्तर पाने की होड़ में झगड़ पड़ा। इस दौरान सीनियर एक्ट्रेस कुनिका काफी गुस्से में नजर आईं। कलर्स चैनल द्वारा शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में बिग बॉस ने घरवालों से ऐसे कंटेस्टेंट का चुनाव करने के लिए कहा, जिसकी पर्सनालिटी अन्य घरवालों को सबसे कम इंप्रेसिव लगी। उस शख्स को बैड नहीं दिया जाएगा। फैसला लिए जाने की होड़ में कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ गए। इस दौरान मृदुल तिवारी और कुनिका सदानंद के बीच गर्मागर्मी हो गई। कुनिका ने गुस्से में उनसे कहा- हीरोगिरी मत कर, नाम बता चल। फिलहाल प्रोमो में ये रिवील नहीं किया गया है कि घरवाले किस सदस्य के नाम पर सहमति जताते हैं। इन कंटेस्टेंट्स की हुई बिग बॉस 19 में एंट्री अशनूर कौर- पटियाला बेब्स शो एक्ट्रेस अशनूर कौर ने शो में एंट्री ली है। वो बिग बॉस 19 हाउस की पहली कंटेस्टेंट बनकर एंटर हुईं। जीशान कादरी- गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म के राइटर जीशान कादरी भी बिग बॉस 19 का हिस्सा बने हैं। तान्या मित्तल- पॉपुलर इन्फ्लूएंसर तान्या मित्तल ने भी शो में एंट्री ली है। तान्या महाकुंभ में हुई भगदड़ के बीच लोगों को रेस्क्यू करने के दावे पर काफी ट्रोल हुई थीं। आवेज दरबार-नगमा मिराजकर- पॉपुलर इन्फ्लूएंसर जोड़ी आवेज दरबार और नगमा मिराजकर भी साथ में शो में एंटर हुए हैं। आवेज दरबार, एक्ट्रेस गौहर खान के देवर हैं। गौहर खान बिग बॉस 7 की विजेता रह चुकी हैं। नेहल चुदासमा- मिस यूनिवर्स 2018 में भारत को रीप्रेजेंट कर चुकीं मॉडल नेहल चुदासमा भी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। नेहल इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। बशीर अली- मॉडल और स्प्लिट्सविला 10 के विजेता रह चुके बशीर अली भी बिग बॉस 19 का हिस्सा हैं। अभिषेक बनर्जी- एक्टर अभिषेक बनर्जी भी शो में आए हैं। वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। गौरव खन्ना- पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में अनुज का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए एक्टर गौरव खन्ना भी बतौर कंटेस्टेंट शो से जुड़े हैं। नेटली- मॉडल और एक्ट्रेस नेटली भी शो में आई हैं। वो हाउसफुल 5 और मस्ती फिल्म फ्रैंचाइजी में नजर आ चुकी हैं। आने वाले दिनों में वो मस्ती 5 में नजर आएंगी। प्रणीत मोरे- पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी शो का हिस्सा बने हैं। प्रीमियर में उन्होंने अपनी कॉमेडी का नमूना पेश किया और सलमान खान को खूब हंसाया था। अमाल मलिक- सिंगर अमाल मलिक भी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। उनके शो में जाने पर होस्ट सलमान खान ने भी हैरानी जताई। बताते चलें कि कुछ समय पहले ही अमाल, परिवार से रिश्ते खत्म करने की अनाउंसमेंट कर सुर्खियों में आ गए थे। इनके अलावा मॉडल फरहाना भट्ट, भोजपुरी एक्ट्रेस नीलिमा गिरी, सीनियर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, इन्फ्लूएंसर मृदुल तिवारी भी शो का हिस्सा हैं। Post navigation परिणीति-राघव चड्ढा पेरेंट्स बनने वाले हैं:कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी बुजुर्ग महिला के गाने से इंप्रेस हुए सोनू सूद:सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, कहा- हुनर की कोई उम्र नहीं होती