परिणीति-राघव-चड्ढा-पेरेंट्स-बनने-वाले-हैं:कपल-ने-सोशल-मीडिया-पर-पोस्ट-शेयर-कर-दी-खुशखबरी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी है। शेयर किए गए पोस्ट में एक बच्चे का नन्हा पांव दिखाई दे रहा है। इस खबर के बाद बॉलीवुड से लेकर दुनिया भर के फैंस से बधाइयां आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए एक जैसा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बच्चे का नन्हा सा पांव है और 1+1=3 लिखा है। दोनों ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी छोटी सी दुनिया… बस आने को है, असीम कृपा है। उन्होंने इस पोस्ट में कहा है कि अब वे एक और एक मिलाकर तीन होने जा रहे हैं। इस खूबसूरत पोस्ट के साथ कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया। इस पोस्ट पर सोनम कपूर, नेहा धूपिया, रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर जैसी तमाम सिलेब्रिटीज ने उन्हें खूब सारी बधाइयां दी हैं।