प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के भिखारी वाले बयान के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कार्यकर्ता गांधी चौराहा पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जब वे पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे, तब कोतवाली थाना पुलिस ने उनसे पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में हल्की झूमाझटकी हुई। पुलिस आधा पुतला ही छीन पाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बचे हुए आधे पुतले को जला दिया। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि आने वाले दिनों में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष इसरार मोहम्मद, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, जितेंद्र जैन, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश बुंदेला समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। Post navigation धार मंडी में व्यवस्था सुधार का नया प्लान जारी:अब मंडी रोड पर नहीं लगेगा जाम; तीन दिन में 34 हजार बोरी गेहूं पहुंचा विदिशा में लगेगी नेशनल लोक अदालत:8 मार्च को 11 हजार केस पेश होंगे; बिजली बिल पर मिलेगी 100% ब्याज छूट