18-साल-बाद-साथ-नजर-आएंगे-अक्षय-और-सैफ:केरल-में-शुरू-हुई-फिल्म-हैवान-की-शूटिंग,-खिलाड़ी-कुमार-ने-शेयर-की-पहली-झलक

निर्देशक प्रियदर्शन इन दिनों अपनी नई अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर चर्चा में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। हालांकि, दोनों किस किरदार में नजर आएंगे, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हैवान एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग केरल के कोच्चि में शुरू हो चुकी है, जिसकी एक झलक भी सामने आई है। खुद अक्षय कुमार ने शूटिंग का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, अब सब ही हैं थोड़े से शैतान, कोई ऊपर से संत तो कोई अंदर से हैवान। वहीं, आने वाले दिनों में फिल्म की शूटिंग ऊटी और मुंबई में भी की जाएगी। हैवान को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स साथ मिलकर बना रहे हैं और इसे वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने साथ में प्रोड्यूस किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। बता दें, 90 के दशक में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और आरजू जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी नजर आई थी। हालांकि, आखिरी बार दोनों को साथ में फिल्म टशन (2008) में देखा गया था। इस फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा करीना कपूर भी थीं। अब एक बार फिर ये दोनों कलाकार प्रियदर्शन की फिल्म हैवान के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। बता दें कि हैवान एक हॉरर थ्रिलर फिल्म होने वाली है।