डेजी-शाह-बोलीं:सलमान-खान-मानते-हैं-लड़कियों-को-ढकने-से-बढ़ती-है-खूबसूरती,-नाइट-ड्रेस-शॉर्ट-लगी-तो-दिया-कंबल-ओढ़ाने-का-सुझाव

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह को एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में काम करने के बाद पहचान मिली थी। हाल ही में हाउटरफ्लाई से बातचीत में डेजी से पूछा गया कि सलमान सेट पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल कैसे बनाते हैं। जिस पर डेजी ने कहा कि सलमान खान मानते हैं कि उनकी फिल्मों में महिलाओं को सिर्फ शोपीस की तरह नहीं दिखाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए लड़की को जितना ढकोगे, उतनी ही ज्यादा सुंदर दिखेगी। वहीं, फिल्म ‘जय हो’ की शूटिंग का एक किस्सा शेयर करते हुए डेजी ने बताया, “मुझे याद है कि हम हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शूट कर रहे थे, जहां मुझे एक आउटफिट पहनना था।” उन्होंने आगे कहा, “वो सुबह का एक सीन था, जिसमें मैं उठती हूं। उस वक्त मेरी ड्रेस उनको (सलमान) थोड़ी वियर्ड लगी। तब उन्होंने कहा कि इसको कंबल ओढ़ाओ।” डेजी ने बताया कि मैं कंबल ओढ़कर न्यूजपेपर उठाती हूं। अगर लोग उस सीन को याद करेंगे, तो जान लेंगे। सीन में कंबल ओढ़ाने का आइडिया सलमान का था। उनको लगा कि वो नाइट ड्रेस थोड़ा ज्यादा शॉर्ट थी। इसलिए उन्होंने कहा था कि मुझे कंबल ओढ़ाओ। बता दें कि डेजी ने अपना करियर बतौर डांसर और मॉडल शुरू किया था। वह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और फोटोशूट किए। 2011 में वो कन्नड़ फिल्म भद्रा और हिंदी फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आईं। फिर डेजी ने 2014 में सलमान के साथ ‘जय हो’ में काम किया। इसके बाद वह ‘हेट स्टोरी 3’ में नजर आईं। बाद में उन्होंने ‘आक्रमण’, ‘रमरतन’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। वहीं, सलमान खान की बात करें तो वह अपने अगले प्रोजेक्ट ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग लद्दाख में शुरू कर दी है । इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज भी काम कर रहे हैं।