यूजर-की-सर्जरी-सलाह-पर-मौनी-रॉय-का-करारा-जवाब:बोलीं-जिंदगी-में-कुछ-अच्छा-काम-कीजिए,-सोशल-मीडिया-पर-प्यार-बांटिए

एक्ट्रेस मौनी रॉय को अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अपनी शक्ल-सूरत पर किए गए एक कमेंट का यूजर को करारा जवाब दिया और कहा कि जिंदगी में नफरत की जगह प्यार बांटे। दरअसल, मौनी रॉय ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों शेयर कीं, जिसे कुछ लोगों ने पसंद किया तो कुछ ने एक्ट्रेस को फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सच कड़वा होता है। चाहे आप कोई भी हों, उसे निगलना ही पड़ता है। आपकी सर्जरी ने आपको बहुत खराब स्थिति में ला दिया है। आप एक पब्लिक फिगर हैं, इसलिए जो भी अच्छा-बुरा इसके साथ आता है, उसे स्वीकार करना ही पड़ेगा। आपको कोई बेहतर सर्जन चुनना चाहिए था। मौनी ने भी उस यूजर्स के कमेंट का करारा जवाब देते हुए लिखा, अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा और काम का कीजिए। सोशल मीडिया पर प्यार बांटने और अपने काम की बात करने के लिए आइए। वरना इसका कोई फायदा नहीं है। जिसे समझना है, वो खुद समझ जाएगा। वहीं, एक्ट्रेस के जवाब के बाद यूजर ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया। हालांकि, तब तक उस कमेंट और मौनी के जवाब का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर रिएक्ट करते हुए फैंस मौनी की तारीफ कर रहे हैं। सलाकार में नजर आईं मौनी रॉय मौनी रॉय हाल ही में जियो हॉटस्टार के शो सलाकार में नजर आई हैं। इसमें उन्होंने पाकिस्तान में काम करने वाली एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है।