गोविंदा के वकील ने एक्टर और सुनीता आहूजा से जुड़ी तलाक की खबरों को खारिज किया है। NDTV से बातचीत में गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने साफ कहा -“कोई केस नहीं है, सब कुछ सुलझ रहा है। यह सब लोग पुरानी चीजें उठाकर डाल रहे हैं।” सूत्रों ने यह भी कहा – “अभी गणेश चतुर्थी आने वाली है, उस वक्त आप सबको साथ में देखेंगे, आप घर आइए।” बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें कल से चर्चा में हैं। यह तब शुरू हुआ जब हाउटरफ्लाई ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक का केस दायर किया था। रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। इसका मतलब है कि तलाक के आधार एडल्ट्री (दूसरी महिलाओं से शारीरिक संबंध), क्रूअलिटी और डेजरशन (बिना कारण पार्टनर को छोड़ना) बताए गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोर्ट ने गोविंदा को पेश होने का नोटिस भेजा था, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से तब तक पेश नहीं हुए जब तक मई 2025 में शो कॉज नोटिस जारी नहीं किया गया। जून 2025 से दोनों कोर्ट द्वारा अनिवार्य काउंसलिंग सेशन में मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को ही गोविंदा से जुड़े करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इन खबरों का खंडन किया था। वहीं, गोविंदा के मैनेजर ने भी दैनिक भास्कर से साफ कहा था कि ये खबरें महज अफवाहें हैं। नए व्लॉग में सुनीता ने गोविंदा से रिश्ते पर बात की थी सुनीता आहूजा ने हाल ही में व्लॉगिंग शुरू की है। अपने हालिया व्लॉग में सुनीता आहूजा तलाक की अफवाहों पर बात करती नजर आई थीं। वीडियो में वह एक मंदिर में जाती हुई दिखाई दीं, जहां पुजारी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही महालक्ष्मी मंदिर जाती रही हैं। वह आगे रोते हुए बोली थीं, ‘जब मैं गोविंदा से मिली, तब मैंने मां से यही मांगा था कि मेरी शादी उससे हो जाए और हमारा जीवन अच्छा चले। मां ने मेरी सारी मनोकामनाएं पूरी कीं। हमें बच्चे भी हुए। लेकिन सब कुछ आसानी से नहीं मिलता, रिश्तों में कभी-कभी ऊंच-नीच हो जाती है। फिर भी मैं मां पर पूरा भरोसा करती हूं। आज भी अगर मुझे कुछ भी मुश्किल दिखे, तो मैं जानती हूं कि जो भी मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसका सामना मां काली करेंगी।’ Post navigation यूजर की सर्जरी सलाह पर मौनी रॉय का करारा जवाब:बोलीं- जिंदगी में कुछ अच्छा काम कीजिए, सोशल मीडिया पर प्यार बांटिए अनन्या पांडे ने पहनी आमेर फोर्ट से इंस्पायर ड्रेस:डिजाइनर पुनीत के शो में सनी कौशल पहुंचे, भूमि पेडनेकर, डायना पेंटी भी रैंप पर उतरीं