जल्द ही फिल्म परम सुंदरी में नजर आने वालीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में एक दही हांडी प्रोग्राम का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ऑर्गेनाइजर के कहने पर भारत माता की जय के नारे लगाती नजर आई थीं। हालांकि इवेंट के बाद एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो गया और मटकी फोड़ते हुए भारत माता की जय बोलने पर उनकी जमकर आलोचना होने लगी। अब एक्ट्रेस ने खुद इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि अगर वो नारा नहीं लगातीं, तब भी लोगों को दिक्कत होती, लेकिन अब जब एक्ट्रेस ने नारा लगा दिया है, तब भी लोग उनकी वीडियो के साथ काट-छांट कर इसका मीम बना रहे हैं। जान्हवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दही हांडी इवेंट का पूरा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘कॉन्टेक्स्ट के लिए पूरा वीडियो। उनके बोलने के बाद नहीं बोलती, तो प्रॉब्लम। और बोलो तो भी वीडियो को काट कर मीम मटेरियल।’ आगे एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘वैसे सिर्फ जन्माष्टमी के दिन ही नहीं, रोज बोलूंगी भारत माता की जय।’ सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मटकी फोड़ने से पहले इवेंट में मौजूद एक शख्स भारत माता की जय नारे लगा रहा है, वहीं जान्हवी उनका साथ देती नजर आ रही हैं। इसके बाद वो शख्स माइक जान्हवी को थमा देता है और मटकी फोड़ने के साथ नारा लगाने को कहता है। इस पर जान्हवी पूछती हैं कि क्या जोर से मारना पड़ेगा। उस शख्स के कहने पर जान्हवी मटकी फोड़ती हैं और माइक पर तेज आवाज में भारत माता की जय कहती हैं। मटकी फोड़ते हुए भारत माता की जय कहने पर जान्हवी को जमकर ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या इन्हें नहीं पता की दही हांडी कृष्ण भगवान के लिए होती है और ऐसे लोगों को ये अवसर देते हो तुम लोग जिसे ये भी नहीं क्या है और क्या बोलना है।’ बताते चलें कि जान्हवी इन दिनों अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। ये फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होने वाली है, जिसमें जान्हवी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। Post navigation फिल्मफेयर में हनी सिंह के गानों पर रोक की मांग:पंजाब सरकार से की शिकायत, अश्लीलता-शराब वाले गाने न गाने के लिए हलफनामा मांगा राजेश खन्ना ने की थी गर्लफ्रेंड अनीता से सीक्रेट शादी:बोलीं- सिंदूर लगाकर कहा था, आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो; अंतिम संस्कार में परिवार ने की बदसलूकी