पराग-त्यागी-ने-सीने-पर-शेफाली-जरीवाला-का-टैटू-बनवाया:वीडियो-देखकर-यूजर्स-बोले-इसे-कहते-हैं-सच्चा-प्यार

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के लगभग छह हफ्ते बाद, उनके पति और एक्टर पराग त्यागी ने अपने सीने पर शेफाली का पोर्ट्रेट टैटू बनवाया। एक फेमस टैटू आर्टिस्ट ने इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें पराग शांत होकर टैटू बनवा रहे हैं। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस टैटू को देखकर भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने शेफाली के लिए प्रार्थना की और पराग को सपोर्ट किया। इसको लेकर एक यूजर ने लिखा, “बस इस आदमी से प्यार है, भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, “इसे कहते हैं सच्चा प्यार।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “सच्चा प्यार।” बता दें कि एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, जिन्हें लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानते थे, उनका निधन 27 जून 2025 को हुआ। उनके निधन के बाद पराग ने इंस्टाग्राम पर कई भावुक पोस्ट शेयर किए। उन्होंने बताया कि वह उन्हें कितना याद करते हैं। पराग ने शेफाली के अधूरे सपनों को पूरा करने का भी फैसला किया। 12 अगस्त को पराग ने ‘शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन फॉर गर्ल्स एजुकेशन एंड वुमन एम्पावरमेंट’ की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने यूट्यूब पर पोडकास्ट शुरू करने की भी योजना बनाई।