टीवी एक्टर नकुल मेहता और उनकी पत्नी, सिंगर जानकी पारेख के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। इससे पहले दोनों को चार साल का एक बेटा सूफी भी है। दोनों ने यह खुशखबरी अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। पोस्ट में परिवार की तस्वीरें भी शामिल थीं। पहली तस्वीर में उनके बेटे सूफी नवजात को थामे हुए नजर आए। इसके बाद अस्पताल से उनकी एक सेल्फी दिखाई गई। कपल ने बेटी का नाम रूमी रखा और बताया कि वह शुक्रवार को जन्मी। पोस्ट में लिखा, वो आ गई है। सूफी को आखिरकार अपनी रूमी मिल गई। हमारे दिल पूरे हो गए। 15 अगस्त 2025। तुम्हारा काम प्यार की तलाश करना नहीं, बल्कि अपने अंदर बने उन सभी बाधाओं को पहचानना और ढूंढना है। बता दें कि नकुल और जानकी का पहला बच्चा, सूफी, फरवरी 2021 में पैदा हुआ था। कपल ने जून में सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस पोस्ट में परिवार की तस्वीरें और सूफी द्वारा बनाई गई ड्राइंग दिखाई गई, जिसमें नवजात रूमी भी थी। उन्होंने लिखा था, लड़का अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए तैयार है। हम भी तैयार हैं। हम फिर से आशीर्वाद स्वीकार कर रहे हैं। बता दें कि हिंदी टीवी के फेमस एक्टर नकुल मेहता को ‘इश्कबाज’ में शिवाय सिंह ओबेरॉय और बड़े अच्छे लगते हैं 2′ में राम कपूर के रोल के लिए जाना जाता है। नकुल ने 2012 में ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ से टीवी में डेब्यू किया था। नकुल ने वेब सीरीज में भी काम किया, 2016 में ‘आई डोंट वॉच टीवी’ से डेब्यू किया, जिसे उन्होंने को-प्रोड्यूस किया। उन्होंने ‘नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड’ (2020-2022), शॉर्ट फिल्म ‘वेद एंड आर्या’ (2020) और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ (2023) में भी काम किया है। Post navigation ‘भाई अब उम्र हो गई’:शाहरुख खान को यूजर ने दी रिटायरमेंट की सलाह, किंग खान ने दिया मजेदार जवाब डॉग लवर्स पर भड़के राम गोपाल वर्मा:बोले- कहां थे जब दिन दहाड़े आवारा कुत्तों ने 4 साल के बच्चे को बेरहमी से मारा, अपने घर में रखो