एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनोट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि लाइव-इन रिलेशनशिप महिलाओं के लिए सही नहीं है। कंगना ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में कहा, शादी हमारे समाज में बहुत जरूरी है। इसमें पति अपनी पत्नी के साथ वफादारी निभाने का वादा करता है। आजकल लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बहुत बातें हो रही हैं, लेकिन मैंने देखा है कि ये महिलाओं के लिए सही चीज नहीं है। अगर कल आप प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो आपका अबॉर्शन कौन कराएगा? आप संतों और महात्माओं को गालियां देते हैं, उन्हें कैंसल कर देते हैं, लेकिन मैं बड़ी बहन की तरह कह रही हूं कि ये महिलाओं के लिए ठीक नहीं है। जब सवाल पूछा गया कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को मान्यता दी है, तब कंगना बोलीं, ज्यादातर कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने हैं। लोग कहते हैं कि पुरुष मंगल से हैं और महिलाएं शुक्र से। हम मॉडर्न हो सकते हैं, लेकिन सर्वे और साइंटिफिक स्टडीज बताती हैं कि पुरुष और महिलाएं अलग सोचते हैं। पुरुष अपने रिलेशन को अलग-अलग हिस्सों में बांट सकते हैं, महिलाएं ऐसा नहीं कर पातीं और अक्सर पुरुष शादी के बाद बदलते नहीं हैं, चाहे वे पहले लिव-इन में रहे हों। वहीं, इसी इंटरव्यू में कंगना ने डेटिंग ऐप्स को लेकर भी अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो कभी डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाने का सोचेंगी, तो कंगना ने कहा, मुझे कभी डेटिंग ऐप्स पर जाने की इच्छा नहीं हुई। ये हमारे समाज के असली गटर हैं। हर किसी की जरूरतें होती हैं, चाहे पैसे की, शारीरिक या और किसी चीज की। उन्होंने आगे कहा , हर महिला और पुरुष की जरूरतें होती हैं। सवाल ये है कि उन्हें कैसे पूरा किया जाए – एक अच्छे तरीके से या गंदे तरीके से? आजकल डेटिंग का मतलब है हर रात बाहर निकलकर किसी को ढूंढना। ये बहुत ही बुरी स्थिति है। कंगना ने डेटिंग कल्चर को ‘नीच काम’ बताया और कहा कि वह कभी ऐसे लोगों से जुड़ने की सोच भी नहीं सकतीं। कंगना ने ये भी कहा कि डेटिंग ऐप्स पर ज्यादातर असफल लोग ही होते हैं। उन्होंने कहा आपको मेरी तरह के लोग डेटिंग ऐप्स पर नहीं मिलेंगे। वहां सिर्फ लूजर मिलते हैं, जिन्होंने जिंदगी में कुछ हासिल नहीं किया। अगर आप ऑफिस, परिवार या रिश्तेदारों के जरिए किसी से नहीं मिल पाए और अंत में डेटिंग ऐप पर पहुंच गए, तो सोचिए आप किस तरह के इंसान हैं। Post navigation सूटकेस में सड़ी मिली थी रूसी मॉडल की लाश:पुतिन को कहा था साइको; 3 दिन लाश के साथ सोया कातिल, सालभर गैराज में रखी बॉडी गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग:एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायर कर भागे बदमाश, घर में मौजूद थीं एल्विश की मां