जालंधर-पुलिस-के-सामने-पेश-होंगे-3-पंजाबी-सिंगर-एक्टर:bjp-की-कंप्लेंट,-आर-नेत-गुरलेज,-भाना-सिद्धू-ने-गाने-में-हथियार-प्रमोट-किए

पंजाबी सिंगर आर नेत, मशहूर गायिका गुरलेज अख्तर और विवादित एक्टर मॉडल भाना सिद्धू आज यानी शुक्रवार को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सामने पेश होंगे। यह पेशी विवादित गाने ‘315’ के मामले में हो रही है। जिसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ट्रेड सेल के डिप्टी कनवीनर अरविंद सिंह ने पुलिस को दी थी। सूत्रों के मुताबिक तीनों को जालंधर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में बुलाया गया है, जहां उनसे गाने के बोल और वीडियो को लेकर पूछताछ की जाएगी। गाने में हथियारों के प्रदर्शन पर दी गई थी शिकायत गाना करीब 3 मिनट 7 सेकेंड लंबा है, जिसमें भाना सिद्धू को हथियारों के साथ एक्टिंग करते दिखाया गया है। गाने के बोल हैं कि बिगड़ी मंढिर दिया भाजड़ा पवांदी, 1980 दी जम्मी 315, जिसका सीधा संदर्भ 1980 मॉडल की बंदूक से है। यह गाना यूट्यूब पर अब तक 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आर नेत युवाओं में लोकप्रिय हैं, लेकिन उनके गीत कई बार विवादों में रहे हैं। करीब 11 महीने पहले उन्हें गैंगस्टरों से कथित रंगदारी कॉल आई थी, जिसमें 1 करोड़ रुपए मांगे गए थे। यह धमकी आतंकी रिंदा और लॉरेंस के नाम पर दी गई थी और कॉल यूके नंबर से आई थी। बीजेपी नेता अरविंद शर्मा द्वारा दी गई थी शिकायत बीते दिनों भाजपा नेता अरविंद सिंह ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को औपचारिक शिकायत पत्र भेजा था। इसमें दो मुख्य बिंदु उठाए गए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसे गीतों पर कड़ी कार्रवाई हो, जो पंजाब में हिंसा, अवैध हथियारों की संस्कृति और अपराध को बढ़ावा देते हैं। गाना ‘315’ पंजाब सरकार द्वारा तय आचार संहिता की अवहेलना करता है, युवाओं को गुमराह करता है और राज्य की कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और AAP नेताओं की कई चुनावी कैंपेन में आर नेत का मशहूर गाना “तेरे यार नूं दबण नूं फिरदे सी, बर दबदा कित्थे आ” इस्तेमाल किया गया था। आज की पेशी के बाद पुलिस अगली कार्रवाई का फैसला करेगी।