कान्हा टाइगर रिजर्व से नर और मादा तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नर तेंदुआ मादा तेंदुए को रिझाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को कान्हा जोन में पर्यटकों ने बनाया है। इसमें नर तेंदुआ मादा का पीछा करते हुए अटखेलियां करते नजर आ रहा है। कान्हा में तेंदुओं का इस तरह जोड़े में दिखना बेहद दुर्लभ है। कान्हा टाइगर रिजर्व में तेंदुओं की संख्या करीब 180 है। हालांकि, बाघों की अधिक मौजूदगी के कारण तेंदुए बहुत कम ही दिखाई देते हैं। इस वजह से यह वीडियो और भी विशेष बन गया है। Post navigation मऊगंज में 370 शीशी कफ सिरप जब्त:पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, एक फरार; एनडीपीएस एक्ट में केस एक लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बोलेरो से कर रहे थे तस्करी, डिंडौरी के सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई