गर्मी में लोगों को पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर निगम बोरिंग सुधार में जुटेगा। तीन दिन में 82 बोरिंग सुधारे जाएंगे। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने मंगलवार को अफसरों को निर्देश दिए कि जल वितरण व्यवस्था को ठीक करें। जहां गंदा पानी आ रहा है, उन पॉइंट्स पर विशेष रूप से नगर निगम ने जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। स्मार्ट सिटी ऑफिस में बैठक में अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, सहायक यंत्री और सब इंजीनियर मौजूद रहे। निगमायुक्त ने कहा, समय पर बोरिंग नहीं सुधारे तो ठेकेदार पर पेनल्टी लगेगी। जिम्मेदार अफसर का वेतन भी काटा जाएगा। जलप्रदाय विभाग के इंजीनियरों को तेजी से काम करने को कहा गया। पीने के पानी की शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। Post navigation Chhaava box office collection Day 19: Vicky Kaushal starrer slows down; earns Rs 5.5 crore as it nears Rs 500 crore milestone सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरती गई तो होगी कार्रवाई