बुरहानपुर में मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में उर्दू शिक्षक की समस्या का मामला सामने आया है। सेवासदन हायर सेकेंडरी स्कूल में 4 मार्च को भौतिक शास्त्र की परीक्षा के दौरान छात्राओं ने प्रश्न पत्र में त्रुटियां होने की शिकायत की। छात्राओं ने प्रश्न पत्र समझने के लिए उर्दू शिक्षक की मांग की। लेकिन, स्कूल प्रशासन ने उर्दू शिक्षक उपलब्ध नहीं कराया। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम पल्लवी पुराणिक से शिकायत की। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संतोष सिंह सोलंकी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में अलग से उर्दू शिक्षक उपलब्ध कराने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने शिक्षकों द्वारा किसी भी प्रकार के अभद्र व्यवहार से इनकार किया है। Post navigation बर्तन साफ करने का पावडर बेचने के नाम पर ठगी:पहचान छुपाकर किराए से कमरा लिया, महिलाओं को झांसे में लेकर जमा कराए रुपए ले भागा श्योपुर में ब्रह्माकुमारी संस्था ने दी स्वस्थ जीवन की सीख:नशामुक्ति अभियान में बताया नशे से टूटते हैं परिवार