भोपाल में लायंस क्लब सरोवर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रीजन कांफ्रेंस में क्लब को कई श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ और उत्कृष्ट पुरस्कार मिले हैं। क्लब को बेस्ट क्लब और उत्कृष्ट सेवा सप्ताह का सम्मान मिला है। लायन पीयूष कच्ची को बेस्ट ट्रैज़रर का पुरस्कार दिया गया। क्लब अध्यक्ष की आउटस्टैंडिंग बैनर प्रेजेंटेशन, बेस्ट स्क्रैप बुक और बेस्ट फोटो एल्बम के लिए सराहना की गई। लायन रागिनी सैनी को एप्रिसिएशन अवॉर्ड मिला। लियो विभाग में हेतल सारस्वत को बेस्ट सेक्रेटरी और आदित्य शर्मा को बेस्ट प्रेसिडेंट का पुरस्कार दिया गया। क्लब अध्यक्ष लायन मोली बोस को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार मिला। लायंस क्लब भोपाल सरोवर शिक्षा, बाल कैंसर, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है। अध्यक्ष मोली बोस ने कहा कि यह सम्मान टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने चार्टर अध्यक्ष लायन रितेश शर्मा का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने क्लब को स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर दिया। रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. अंशु सिंह ने ये पुरस्कार प्रदान किए। Post navigation श्याम फाग महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु:नरसिंहगढ़ में फूलों और गुलाल की होली खेली; अखंड ज्योत के दर्शन कर मांगी मन्नतें Baseer Ali: I took a flight to Hyderabad to make sure I am with my family this Ramadan