शहर के झील किनारे श्री गणेश मंदिर घाट पर रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने आपस में शराब पार्टी की और इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में विवाद हो जाने पर चाकुओं से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। आपसी संघर्ष में अन्य युवक भी घायल हुए हैं। जिस युवक की हत्या हुई है वह हाल ही में एक मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। मृतक पर पुलिस रिकॉर्ड में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। हमलावरों पर भी पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मूलत: यह कटरबाज गैंग के सदस्य हैं जिन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूचना पर देर रात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। सोमवार सुबह मृतक जय सोनी का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। कोतवाली से कुछ दूर झील किनारे गणेशघाट मंदिर जहां वारदात हुई। दूसर चित्रों में आपसी संघर्ष के बाद पाथ-वे पर पड़े खून के निशान। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे गणेश घाट के पास मछरयाई क्षेत्र विवेकानंद वार्ड निवासी जय उर्फ अजय पिता राजेंद्र सोनी 22 साल पर चाकुओं से गर्दन, सिर और पैर पर वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हमलावरों में तीन बदमाश विशाल, राजू और अभिनव के नाम सामने आए हैं। इनके अन्य साथी भी हो सकते हैं। बताया गया है कि आपसी संघर्ष में विशाल और उसके साथियों को भी चोटें आई हैं। झील किनारे का पाथ-वे बन बदमाशों का अड्डा लाखा बंजारा झील का जीर्णोद्धार होने के बाद झील किनारे बनाया गया पाथ-वे राहगीरों के टहलने और सुबह की सैर के लिए बेहतर जगह है। लेकिन रात में पाथ-वे का बाहरी इलाका बदमाशों की गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। झील किनारे बैठकर शराब पीने के लिए गुटों में अलग-अलग बैठे बदमाश देखे जा सकते हैं। एिलवेटेड कॉिरडोर से लेकर पाथ-वे और झील किनारे के यह स्थान बदमाशों के लिए बहुत मुफीद हो गए हैं। हत्या व लूट सहित जय पर हैं कई मामले दर्ज मोतीनगर पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जय उर्फ अजय सोनी पर हत्या व लूट सहित कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जांच जारी, आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे : सिंघल कोतवाली टीआई मनीष सिंघल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। मृतक एवं आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है। Post navigation स्कूल शिक्षा विभाग:नया शैक्षणिक सत्र 27 दिन बाद, प्राइवेट स्कूलों ने किताबों की सूची चस्पा नहीं की भोपाल में रविंद्र भवन की पार्किंग में नाबालिग से रेप:मऊगंज में FIR; आरोपी बोला-RTI एक्टिविस्ट हूं, षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है