विश्व मोटापा दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को इंदौर के प्रसिद्ध बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित भंडारी ने कहा कि मोटापा केवल एक शारीरिक स्थिति नहीं, बल्कि एक गंभीर बीमारी है। यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और 13 प्रकार के कैंसर का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि 1975 के बाद से भारत में मोटापे से ग्रसित लोगों की संख्या तीन गुना से अधिक हो चुकी है। इसलिए जागरूक होना जरूरी है। बेरियाट्रिक सर्जरी सबसे कारगर उपचार: डॉ. भंडारी, जो एशिया के सबसे अनुभवी बेरियाट्रिक सर्जन हैं, अब तक 30,000 से अधिक सर्जरी कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में 16 घंटे में 100 बेरियाट्रिक मेटाबोलिक वेट लॉस सर्जरी कर यह साबित किया कि अनुभवी टीम के साथ सर्जरी कम समय में और किफायती तरीके से की जा सकती है। हाल के वर्षों में मोटापा कम करने के लिए GLP-1 एगोनिस्ट जैसी नई दवाएं आई हैं, लेकिन इनके दीर्घकालिक प्रभावों और साइड इफेक्ट्स पर अभी और शोध की आवश्यकता है। डॉ. भंडारी ने कहा कि ये दवाएं विशेषज्ञ की निगरानी में ही लेनी चाहिए। बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) से मोटापे का सही इलाज: Post navigation आबकारी विभाग:ई-टेंडरिंग आज से, प्रदेश की 55% शराब दुकानें नीलाम होंगी, ऑनलाइन ऑक्शन का भी विकल्प Gold’s relevance as asset class to rise: Chief Economic Advisor