रतलाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने सरकारी स्कूलों में बिगड़ती व्यवस्था और बोर्ड परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना दिया। ABVP के जिला संयोजक सत्यम दवे ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मनमानी की जा रही है। कई परीक्षा केंद्रों पर 5 मिनट देरी से पहुंचने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जा रहा है, जबकि कई केंद्रों पर पेपर देरी से वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि नामली में 8वी एवं 5वी बोर्ड की परीक्षा में शिक्षक विद्यार्थियों को नकल करा रहे है। साथ ही श्रमदान के नाम पर विद्यार्थियों से स्कूलों में काम करवाए जाने का भी आरोप लगाया। अभाविप पदाधिकारियों ने 7 मांगों के निराकरण का ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के पूर्व पदाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठ गए। हालांकि, ज्यादा देर नहीं बैठ पाए 5 मिनट में सभी उठ गए। इस दौरान एक एंबुलेंस को भी पदाधिकारियों ने रास्ता दिया। पदाधिकारियों ने डीईओ को चेतावनी दी है अगर विभाग ध्यान नहीं देगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। डीईओ ने आश्वासन दिया। यह समस्या बताई