राजगढ़ के सुठालिया में दिए गए ‘लोगों को भीख मांगने की आदत पड़ गई है, माला के साथ कागज पकड़ाते’ बयान पर अब पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। जबलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला और माफी की मांग की। पटेल का पलटवार— “पहले अपने नेताओं पर करें कार्रवाई” प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा, “जिस कार्यक्रम की बात की जा रही है, वह पूरी तरह से सामाजिक था, कोई राजनीतिक मंच नहीं था। उस कार्यक्रम में मेरे अलावा कांग्रेस के भी नेता मौजूद थे। जीतू पटवारी को यदि कार्रवाई करनी है, तो पहले उन कांग्रेसी नेताओं पर करें, जो मेरे साथ मंच पर थे।” पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और इसे राजनीतिक रंग दिया गया है। उन्होंने कहा, “मैंने अपने स्वजातीय लोगों के बीच यह बात कही थी, जिसे मैं वर्षों से कहता आ रहा हूं और आगे भी कहूंगा।” “दुराग्रह सामने आएगा, पूरा बयान सुनें” पटेल ने कहा कि उनके खिलाफ दुराग्रह आज नहीं तो कल सामने आ ही जाएगा। वहीं, ‘भीख’ वाले बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, “जिस तरह से मीडिया में बातें सामने आ रही हैं, पहले मेरा पूरा बयान सुना जाए, उसके बाद ही इस पर टिप्पणी करना ठीक होगा।” “नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करना ठीक नहीं” मंत्री पटेल ने जीतू पटवारी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, “अगर आपको पूरी जानकारी नहीं है, तो फिर इस तरह का बयान देकर मेरे नेतृत्व और मेरी पार्टी को कटघरे में खड़ा नहीं किया जा सकता।” “जनता के खिलाफ बोलने का सवाल ही नहीं उठता” अपने बयान पर अडिग रहते हुए प्रहलाद सिंह पटेल ने दोहराया, “यह सवाल ही नहीं उठता कि मैं जनता के खिलाफ बोलूं। पहले मेरा पूरा बयान सुना जाए, फिर सवाल उठाए जाएं।” रानी अवंतीबाई की प्रतिमा अनावरण करने पहुंचे थे पटेल 1मार्च रविवार मंत्री प्रहलाद पटेल राजगढ़ जिले में सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। राजगढ़ के सुठालिया में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा अनावरण से पहले लोधा समाज ने नगर में चल समारोह निकाला। प्रहलाद पटेल और सभी अतिथियों का स्वागत कर रानी अवंतीबाई की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। लोगों ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर प्रहलाद पटेल का स्वागत किया। जानिए प्रहलाद पटेल का पूरा बयान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि ‘अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। नेता आते हैं, एक टोकना (टोकरी) तो कागज मिलते हैं उनको। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे। यह अच्छी आदत नहीं है। लेने की बजाय देने का मानस बनाएं। मैं दावे से कहता हूं आप सुखी होंगे। और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे। ये भिखारी की फौज इकट्ठी करना, यह समाज को मजबूत करना नहीं है। समाज को कमजोर करना है। मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं, यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है। किसी शहीद का सम्मान तब है, जब हम उसके चरित्र के साथ जीने की कोशिश करें। मंत्री बोले- मैं खुद के लिए कभी नहीं मांगता ऐसे किसी शहीद का नाम जानते हैं, जिसने किसी से भीख मांगी हो। मुझे नाम बताना, उसके बावजूद भी हम आते हैं और अपने कार्यक्रम करके चले जाते हैं। मैं एक ही भिक्षा मांगकर अपनी बात खत्म करता हूं कि नर्मदा का परिक्रमा वासी हूं, तो भिक्षा तो मांगता हूं। खुद के लिए कभी नहीं मांगता। काेई नहीं कह सकता कि मैंने प्रहलाद पटेल को यह दिया है। ये खबर भी पढ़े… मंत्री बोले-लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ी:राजगढ़ में प्रहलाद पटेल ने कहा- माला पहनाएंगे और मांग पत्रों का टोकना पकड़ा देंगे Post navigation ट्रैक्टर की हिच टूटी, महाराष्ट्र के मजदूर की मौत:नरसिंहपुर में गन्ना लेने गया था शख्स, महुआखेड़ा गांव में हुआ हादसा सेफ क्लिक अभियान में विदिशा पुलिस को अवॉर्ड:श्रेणी ‘बी’ में मिला पहला स्थान; 1 लाख से ज्यादा लोगों को किया जागरूक