विदिशा पुलिस ने “सेफ क्लिक अभियान” में श्रेणी ‘बी’ में पहला स्थान हासिल किया है। 1 से 11 फरवरी 2025 तक चले इस अभियान को राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल और मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक की पहल पर चलाया गया था। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस ने जनता तक पहुंचने के लिए कई नवीन तरीके अपनाए। लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन जागरूक किया गया विदिशा पुलिस ने सोशल मीडिया, एफएम और आकाशवाणी के जरिए लोगों को जागरूक किया। जिले में 264 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल-कॉलेजों में साइबर क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। अभियान की सफलता के आंकड़े बेहद प्रभावशाली रहे। कुल 633 कार्यक्रमों के माध्यम से एक लाख से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया। इनमें 43 हजार लोगों को ऑनलाइन और 57 हजार 160 लोगों को ऑफलाइन माध्यम से जागरूक किया गया। 264 से ज्यादा जगहों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए साइबर मेले में 5 हजार से अधिक बच्चों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। पुलिस ने 36 से ज्यादा डिजिटल कार्यक्रम और 25 से ज्यादा रैलियां आयोजित कीं। 264 से ज्यादा जगहों पर बैनर और पोस्टर लगाकर जागरूकता का संदेश दिया गया। Post navigation ‘भीख’ वाले बयान पर प्रहलाद पटेल का जवाब:जीतू पटवारी माफी मांगे; बोले- स्वजातीय लोगों के बीच कही थी बात, आगे भी कहूंगा सागर में साहू समाज करेगा 11 गरीब कन्याओं की शादी:मां कर्मा देवी जयंती होगा विवाह सम्मेलन, युवा मंडल उपहार में देगा 40 हजार की सामग्री